मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले का सामान्य ज्ञान
हेलो फ्रेंड्स इस पोस्ट में हम बात करने वाले है मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले की | यदि आप भी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले हे या भारत के अन्य किसी राज्य से और मंदसौर जिले के बारे में जानना चाहते हे की मंदसौर जिले में क्या क्या खाश हे तो इस पोस्ट में आपको हम कुछ सामान्य सी जानकारी देने वाले हे |
यह भी पढ़े –
- Reasoning ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन 50
- 130+ Rajsthan GK Quiz Objective type Question – Download Free PDF
- GK Political Questions Free Pdf Download
- राष्ट्रपति क्या है ? राष्ट्रपति के कार्य लिखिए
- विश्व में प्रथम | vishva mein pratham | Questions Answers in Hindi
- Political Science Question in Hindi | राजनीती विज्ञान प्रश्न
- Reasoning ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन 50 | Reasoning Question
क्या है मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले का जनरल नॉलेज
भारत के राज्य मध्यप्रदेश में कूल 51 जिले हे , इन जिलो में मंदसौर जिला भी शामिल है | आपको याद ही होगा की मंदसौर जिला जो हे मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है और इस जिले से होकर शिवना नदी प्रवाहित होती है | यह शिवना नदी के किनारे पर स्थित जिला है| इसका प्राचीन नाम दशपुर है |
मंदसौर जिले से लगी सीमाएं
मंदसौर जिले की सीमा मध्य प्रदेश के रतलाम और नीमच जिले को छूती है वही राजस्थान के चार जिले चित्तोडगढ , झालावाडा , कोटा और भीलवाडा से लगी हुयी है |
मंदसौर जिले का गाँधी सागर बांध
मंदसौर जिले में गांधीसागर बांध बना है यह बांध चम्बल नदी पर बना हुआ है | जिसकी स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा की गयी थी | इस बांध पर जल विद्युत का उत्पादन होता है जिसकी क्षमता 115 मेगावाट है | इसके द्वारा उत्पन्न बिजली का उपयोग मध्यप्रदेश और राजस्थान में किया जाता है |
मंदसौर जिले का गाँधी सागर वन्य जीव अभ्यारण
मंदसौर जिले में इसी गाँधी सागर बांध के पास गाँधी सागर अभ्यारण भी स्थित है | इस अभ्यारण में तेंदुआ , चीतल , चिंकारा ,नीलगाय तथा जल पक्षी पाए जाते है | और इसका कुल क्षेत्रफल 368.62 वर्ग किलोमीटर है |
मंदसौर जिले का पशुपति नाथ मंदिर
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भगवान पशुपति नाथ का मंदिर स्थित हे इस मंदिर में भगवान पशुपति नाथ की अष्टमुखी प्रतिमा स्थित होने के कारण यह मंदिर काफी प्रशिद्ध हे | क्यूंकि भारत में पशुपति नाथ की अष्टमुखी प्रतिमा अद्वितीय हे |
मंदसौर जिले में अफीम का उत्पादन
मध्य प्रदेश का मंदसौर एक मात्र एसा जिला है जहाँ अफीम की खेती की जाती है | अफीम की खेती करने के लिए गवर्मेंट द्वारा किशानो को लाइसेंस दिया जाता है तथा उत्पादित अफीम की फसल को भी सरकार द्वारा ही ख़रीदा जाता है |
मंदसौर जिले का उद्यानिकी महाविद्यालय
मध्यप्रदेश का एकमात्र उद्यानिकी महाविद्यालय केवल मंदसौर जिले में ही स्थित हे | जहाँ प्रदेश के अलग अलग जिलो से स्टूडेंट अध्ययन हेतु प्रवेश लेते है |
उम्मीद करते हे आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी | यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो कृपया अपने साथियों के साथ शेयर करना ना भूले |
यह भी पढ़े –
- क्षार किसे कहते है | Base in Hindi
- MP Board कक्षा 12 फिजिक्स सब्जेक्ट सिलेबस | MP Board Syllabus of Class 12th Physics
- खनिज और अयस्क क्या है | खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?
- मिटटी कितने प्रकार की होती है | Mitti Kitne Prakar ki Hoti Hai
- धातु एवं अधातु क्या है ? इनमें क्या अंतर है | Metal and Non Metal in Hindi
- प्रकाश संश्लेषण किसे कहते है | Photosynthesis in hindi