RRB ALP CBT 2 Question Paper in Hindi | RRB Assistant Loco Pilot Questions Answers

RRB ALP CBT 2 Question Paper : यदि आप भी Railway की परीक्षा तैयारी कर रहे है तो हम आपके लिए लेकर आये है RRB ALP की CBT परीक्षा की तैयारी के लिए Questions Paper |

RRB ALP के CBT 1 में Mathematics , General Science , Reasoning and Current Affair से जुड़े कुल 75 क्वेश्चन पूछे जाते है | वही RRB ALP CBT 2 परीक्षा में Mathematics , General Science , Reasoning and current Affair को मिलकर कुल 100 प्रश्न तथा ITI की सम्बन्धित ट्रेड से 75 क्वेश्चन पूछते है |

RRB ALP CBT2 Question Paper

RRB ALP CBT 2 Exam की practice के लिए यहाँ हमने एक मोक टेस्ट तैयार किया है जिसे आप प्रैक्टिस के लिए उपयोग ले सकते है |

RRB ALP CBT 2 Question Paper in Hindi

Part A

प्रश्न 1 . 172 का 20% और 272 का 20% के बीच का अंतर है : –

  • 40
  • 10
  • 20
  • 40.4
उत्तर देखें 20

प्रश्न 2 . दो बिंदुओं A(4, p) और B(1, 0) के बीच की दूरी यदि 5 मात्रक हो, तो p का मान होगा –

  • ±4
  • –4
  • +4
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें ±4

प्रश्न 3 . एक शंकु का आयतन 73920 सेमी³ हैं। यदि शंकु की ऊंचाई 160 है तो उसके आधार का व्यास ज्ञात कीजिए।

  • 35 सेमी
  • 42 सेमी
  • 40 सेमी
  • 32 सेमी
उत्तर देखें 42 सेमी

प्रश्न 4 . यदि किसी घनाभ की लंबाई और चौड़ाई दोनों में 50% की वृद्धि की जाती है तो इसकी ऊंचाई को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए जिससे इसका आयतन सामान रहे।

  • 67.55%
  • 36.55%
  • 55.55%
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें 55.55%

प्रश्न 5 . एक विद्यार्थी ने जितने गणित के प्रश्न गलत किये उससे तिगुने सही हल किये | यदि उसने गणित के कुल 64 प्रश्न हल किये, तो उसने कितने गलत किए ?

  • 11
  • 13
  • 16
  • 22
उत्तर देखें 16

प्रश्न 6 . एक कछुआ 4 घंटे में एक किलोमीटर चलता है | प्रत्येक किलोमीटर के बाद वह 20 मिनट विश्राम करता है | बताए की 3.5 किलोमीटर की दुरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

  • 12
  • 15
  • 23
  • 25
उत्तर देखें 15

प्रश्न 7 . 12 पेन तथा 9 कलम का मूल्य 339 है, तो 4 पेन तथा 3 कलम का मूल्य होगा ?

  • 111
  • 123
  • 226
  • 155
उत्तर देखें 111

प्रश्न 8 . किसी टावर के पाद से 160 मी. दूर स्थित बिंदु से टावर का उन्नयन कोण टावर के पाद की ओर 100 मीटर दूरी चलने पर दो गुना हो जाता है। टावर की ऊँचाई ज्ञात करें?

  • 40 मी
  • 80 मी
  • 100 मी
  • 152 मी
उत्तर देखें 80 मी

प्रश्न 9 . लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
4, 7, 12, 19, ……. , 39.

  • 22
  • 29
  • 28
  • 34
उत्तर देखें 28

प्रश्न 10 . लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए
6 , 11 , 21 , 36 , 56 , ………

  • 66
  • 75
  • 79
  • 81
उत्तर देखें 81

प्रश्न 11 . दो पांसे एक साथ फेंके जाने पर इनके ऊपर आने वाली संख्याओं का योग 9 होने की प्रायिकता क्या है?


उत्तर देखें

प्रश्न 12 . एक थैली में 6 सफ़ेद तथा 7 काली गेंदें हैं. यदि इनमें से दो गेंदें एक साथ निकली जायें तो उनके एक ही रंग की होने की प्रायिकता क्या है?

  • 3/13
  • 5/13
  • 7/13
  • 9/13
उत्तर देखें 5/13

प्रश्न 13 . सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौनसी है।

  • 0
  • 1
  • 10
  • 25
उत्तर देखें 0

प्रश्न 14 . निम्नलिखित में से किसके लिए पूर्ण संख्याओं के लिए क्रम परिवर्तन (ab=ba) सत्य है ।

  • जोड़ और गुणा
  • भाग और गुणा
  • जोड़ और घटावा
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें जोड़ और गुणा

प्रश्न 15 . यदि A का 60% = B का 3/4 हो तो A:B = ? होगा

  • 5:3
  • 4:3
  • 4:5
  • 5:4
उत्तर देखें 5:4

प्रश्न 16 . यदि x:y =12:5 तथा z:y=21:16 हो तो x:z=? होगा

  • 60:55
  • 64:35
  • 65:32
  • 71:32
उत्तर देखें 64:35

प्रश्न 17 . A और B अलग-अलग कार्य करते हुए किसी कार्य को क्रमशः 9 औऱ 15 दिन में समाप्त कर सकते हैं। यदि वे एक-एक दिन बारी-बारी से कार्य करें और A कार्य को आरम्भ करें, तो कार्य कितने दिन में समाप्त हो जाएगा-

  • 9दिन
  • 10दिन
  • 11दिन
  • 12दिन
उत्तर देखें 11दिन

प्रश्न 18 . 6 आदमी या 8 औरत किसी काम को 8 दिन मे करते है, तो उसी काम को 9 आदमी 4 औरतें कितने दिनों में करेंगी?

  • 4दिन
  • 6दिन
  • 9दिन
  • 13दिन
उत्तर देखें 4दिन

प्रश्न 19 . यदि ब्याज प्रतिवर्ष संयोजित होता हो, तो रु 800 का 5% वार्षिक ब्याज की दर से 2 1/2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज होगा

  • रू.200
  • रू.111.66
  • रू.104.05
  • रू.106.12
उत्तर देखें रू.104.05

प्रश्न 20 . यदि कोई धन 2 वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज से चार गुना हो जाता है, तो ब्याज का दर होगी

  • 34%
  • 40%
  • 50%
  • 30%
उत्तर देखें 50%

प्रश्न 21 . किस प्रकार किलोमीटर का संबंध दूरी से है इस प्रकार न्यूटन का संबंध किस है

  • बल से
  • संवेग से
  • त्वरन से
  • घनत्व से
उत्तर देखें बल से

प्रश्न 22. निम्न मे से सही शब्द का चयन कीजिए जो पंक्ति के तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहला शब्द दुसरे से: –
होठ : कप : : पक्षी : ?

  • जंगल
  • नदी
  • चोंच
  • झाड़ी
उत्तर देखें चोंच

प्रश्न 23. निम्न मे से सही शब्द का चयन कीजिए जो पंक्ति के तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहला शब्द दुसरे से: –
पुरातत्व : पुरातत्ववेत्ता : : पक्षी : ?

  • वैज्ञानिक
  • घोसला
  • पक्षी वैज्ञानिक
  • पक्षी विहार
उत्तर देखें पक्षी वैज्ञानिक

प्रश्न 24 . लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए
7, 10, ……. , 11 , 9 , 12 , 10

  • 14
  • 10
  • 9
  • 8
उत्तर देखें 8

प्रश्न 25 . लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए
36 , 34 , 30 , …….. , 24 , 22

  • 32
  • 29
  • 28
  • 26
उत्तर देखें 28

प्रश्न 26 . लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए
53 , 53 , ……. , 40 , 27 , 27 , …14

  • 40
  • 38
  • 32
  • 26
उत्तर देखें 40

प्रश्न 27 . A, C का पिता है और D, B का पुत्र है। E, A का भाई है, यदि C, D की बहन है, B, E से कैसे संबंधित है?

  • भाई
  • भाभी
  • बहनोई
  • पुत्र
उत्तर देखें भाभी

प्रश्न 28 . यदि तरुण, रीमा के पुत्र का भाई है, तो तरुण, रीमा से कैसे संबंधित है?

  • भाई
  • पति
  • पिता
  • बेटा
उत्तर देखें बेटा

प्रश्न 29 . कीर्ति, कल्पेश की पत्नी है। और शीतल , कीर्ति की बहन है। स्वराज, कीर्ति का पिता है, जबकि सुयश, स्वराज का पुत्र है। सुयश का कल्पेश से क्या संबंध है?

  • भाई
  • जीजाजी
  • बहनोई
  • ससुर
उत्तर देखें जीजाजी

प्रश्न 30. अनामिका जीत को अपनी मां के भाई के बेटे के रुप में मिलवाती है अनामिका जीत से किस प्रकार संबंधित है

  • चचेरा भाई
  • देवर
  • मामा
  • नानाजी
    उत्तर –
उत्तर देखें चचेरा भाई

प्रश्न 31 . रत्नेश अपने घर से 15 किलोमीटर उत्तर की ओर गया, फिर पश्चिम की ओर उसने 10 किलोमीटर की यात्रा की। उसके बाद वह अपनी बायी तरफ घूमकर चलने लगा, तो बतायें कि वह अब किस दिशा में जा रहा है ?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
उत्तर देखें दक्षिण

प्रश्न 32 . छवि पूरब की ओर 5 किलोमीटर चली फिर वह दाहिनी ओर घूमीं और 8 किलोमीटर चली, तो बतायें कि वह प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में है ?

  • दक्षिण पूर्व
  • उत्तर पूर्व
  • पूर्व
  • दक्षिण
उत्तर देखें दक्षिण पूर्व

प्रश्न 33 . सर्वेश एक बिन्दु से उत्तर की ओर 30 मीटर चलकर बायीं ओर घूमकर 40 मीटर की यात्रा करता है। वह आरंभिक स्थान से अभी किस ओर है ?

  • दक्षिण पूर्व
  • उत्तर पश्चिम
  • दक्षिण पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें उत्तर पश्चिम

प्रश्न 34 . 40 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, सात्विक का रैंक नीचे से 21 है और सिद्धि, सात्विक से दो रैंक नीचे है, तो शीर्ष से सिद्धि की रैंक क्या है।

  • 23
  • 22
  • 21
  • 20
उत्तर देखें 22

प्रश्न 35 . 55 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, नेहल का स्थान बायें से 39वां है और समृद्धि का स्थान दाएं से 36वां है, तो उनके बीच कितने विद्यार्थी हैं।

  • 15
  • 18
  • 21
  • 23
उत्तर देखें 18

प्रश्न 36 . 60 व्यक्तियों की एक पंक्ति में, त्रिपुरा बाएं छोर से 26वें स्थान पर है। दाएँ छोर से उसकी स्थिति ज्ञात कीजिए।

  • 36
  • 35
  • 33
  • 31
उत्तर देखें 35

प्रश्न 37. निम्न में से गलत पद चुनिए
Z , W , T , R , N , K

  • N
  • T
  • R
  • W
उत्तर देखें R

प्रश्न 38. निम्न में अगला पद ज्ञात कीजिए
24 , 46 , 90 , 178 , 354 , ………

  • 746
  • 432
  • 548
  • 706
उत्तर देखें 706

प्रश्न 39. रिक्त पद ज्ञात कीजिए
DHL , ………. , BFJ , NRV,

  • RPQ
  • MNX
  • PTX
  • OPR
उत्तर देखें PTX

प्रश्न 40. रिक्त पद ज्ञात कीजिए
BMO , EOQ , ……… , KSU ,

  • CSU
  • HQS
  • PQR
  • TRP
उत्तर देखें HQS

प्रश्न 41. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर व्युत्क्रम में लिखे जाएँ, तो दाएँ से 20वें एवं बाएँ से 21वें अक्षर के ठीक मध्य में कौन-सा अक्षर आएगा?

  • L
  • M
  • N
  • O
उत्तर देखें M

प्रश्न 42. निम्न पंक्तियो का अध्ययन करिए और नीचे प्रश्नों का उत्तर दीजिए
अध्यात्म, निर्देश और निर्माण को केंद्र के सामने एक सर्कल में बैठाया जाता है। संगम, विलोचना और ध्रुविका भी एक ही घेरे में बैठे हैं, लेकिन उनमें से दो केंद्र का सामना नहीं कर रहे हैं (केंद्र के विपरीत)। अध्यात्म ध्रुविका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। निर्देश संगम के दाईं ओर दूसरा है। विलोचना निर्माण के बाएं से तीसरे स्थान पर हैं। ध्रुविका निर्माण के दाईं ओर है। संगम अध्यात्म के बगल में बैठा है।

प्रश्न. ध्रुविका के सन्दर्भ में अध्यात्म की स्तिथि क्या हैं।

  • दांए से तीसरे और
  • बांई से चौथी और
  • दाएं से तीसरे और
  • दाएं से चौथी ओर
उत्तर देखें दांए से चौथी ओर

प्रश्न 43. निम्न पंक्तियो का अध्ययन करिए और नीचे प्रश्नों का उत्तर दीजिए
अध्यात्म, निर्देश और निर्माण को केंद्र के सामने एक सर्कल में बैठाया जाता है। संगम, विलोचना और ध्रुविका भी एक ही घेरे में बैठे हैं, लेकिन उनमें से दो केंद्र का सामना नहीं कर रहे हैं (केंद्र के विपरीत)। अध्यात्म ध्रुविका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। निर्देश संगम के दाईं ओर दूसरा है। विलोचना निर्माण के बाएं से तीसरे स्थान पर हैं। ध्रुविका निर्माण के दाईं ओर है। संगम अध्यात्म के बगल में बैठा है।

प्रश्न. इनमे से कौन केंद्र का सामना नहीं कर रहा है?

  • संगम– विलोचना
  • ध्रुविका – संगम
  • विलोचना – ध्रुविका
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें विलोचना – ध्रुविका

प्रश्न 44. यदि RATANSIR को कूटभाषा में 42529674 तथा RAGHUNATH को 420319283 लिखते हैं, तब AARUSHA का कूट क्या है ?

  • 6952823
  • 2241632
  • 224850
  • 995286
उत्तर देखें 2241632

प्रश्न 45. एक निश्चित कूटभाषा में, ‘329’ का अर्थ MOTHER IS LOVE’, ‘927’ का अर्थ ‘LOVE IS FATHER’ है, तब ‘MOTHER’ का अर्थ क्या है ?

  • 9
  • 2
  • 3
  • 7
उत्तर देखें 3

प्रश्न 46. रेशम कीट पालन का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है

  • अनुवांशिकी
  • जीवविज्ञान
  • पीसिकल्चर
  • सेरीकल्चर
उत्तर देखें सेरीकल्चर

प्रश्न 47. वनस्पति तथा जीव जंतुओं से संबंधित विज्ञान किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है –

  • बायोलॉजी
  • जियोलॉजी
  • एंड्रोलॉजी
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें बायोलॉजी

प्रश्न 48. मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है ?

  • सेरीब्रम
  • सिरोटोनिक्स
  • जयलाम
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें सेरीब्रम

प्रश्न 49. कौनसा एंजाइम लार में पाया जाता है ?

  • पेप्सिन
  • ट्रिपसिन
  • टाइलिन
  • जेलोट्रिप्सिन
उत्तर देखें टायलिन

प्रश्न 50. ऊर्जा उत्पादन के लिए कोशिकाए किसका उपयोग करती है ?

  • कार्बोहाइड्रेट
  • वसा
  • प्रोटीन
  • ग्लूकोज
उत्तर देखें ग्लूकोज

प्रश्न 51. अवतल लेंस से हमेशा कौनसा प्रतिबिम्ब बनता है?

  • वास्तविक
  • आभासी और सीधा
  • वास्तविक और उल्टा
  • आभासी
उत्तर देखें आभासी और सीधा

प्रश्न 52. न्यूटन का पहला गति-नियम किसकी व्याख्या करता है?

  • जडत्व
  • ऊर्जा
  • बल
  • गति
उत्तर देखें जडत्व

प्रश्न 53. हाइड्रोलिक प्रेस में किस नियम का उपयोग होता है?

  • बरनोली के नियम का
  • न्यूटन के नियम का
  • पास्कल के नियम का
  • बायम के नियम का
उत्तर देखें पास्कल के नियम का

प्रश्न 54. निम्नलिखित में से कौनसी ग्रीन हाउस गैस है?

  • कार्बन डाई ऑक्साइड
  • नाइट्रोजन
  • ऑक्सीजन
  • कार्बन मोनो ऑक्साइड
उत्तर देखें कार्बन डाई ऑक्साइड

प्रश्न 55. कौनसे ईंधन में सर्वाधिक उष्मीय मान होता है ?

  • कोयला
  • कोक
  • प्राकृतिक गैस
  • लकड़ी का कोयला
उत्तर देखें प्राकृतिक गैस

प्रश्न 56. किसी रासायनिक अभिक्रिया में आक्सीजन के अनुपात का बढ़ना क्या कहलाता है ?

  • उपापचय अभिक्रिया
  • उपचयन अभिक्रिया
  • रासायनिक क्रिया
  • रासायनिक अभिक्रिया
उत्तर देखें उपचयन अभिक्रिया

प्रश्न 57. श्वसन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

  • अपचायन अभिक्रिया
  • ऊष्माशोसी अभिक्रिया
  • उष्माक्षेपी अभिक्रिया
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें उष्माक्षेपी अभिक्रिया

प्रश्न 58. निम्न में कौन प्रबल अम्लीय हैं ?

  • pH = 5
  • pH = 0
  • pH = 7
  • pH = 8
उत्तर देखें pH = 0

प्रश्न 59. सीसा और टीन की मिश्रधातु को कहते हैं ?

  • ग्रीफाइड
  • सोल्डर
  • तांबा
  • जस्ता
उत्तर देखें सोल्डर

प्रश्न 60. कौन सी धातु रेडियोधर्मी है।

  • यूरेनियम
  • सोडियम
  • रेडोंन
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें यूरेनियम

प्रश्न 61. निम्न में से पानी कहां पर गैस, तरल, और ठोस के रूप में उपलब्ध है?

  • ओजोनमंडल
  • जलमंडल
  • हाईड्रोस्पीयर
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें हाईड्रोस्पीयर

प्रश्न 62. कौन सा तत्व स्थलमंडल में सबसे बड़ा घटक है?

  • एल्यूमिनियम
  • सिलिकॉन
  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन
उत्तर देखें ऑक्सीजन

प्रश्न 63. इनमे से कौनसा एक वायु प्रदूषण का कारण है-

  • ध्वनि विस्तारक यंत्र
  • धुवा और हानिकारक गैस
  • फैक्ट्रियों का मलबा
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें धुंवा और हानिकारक गैस

प्रश्न 64. पेड़ पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं क्योंकि वह अवशोषित करते हैं-

  • ऑक्सीजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • कार्बन मोनो ऑक्साइड
  • नाइट्रोजन
उत्तर देखें कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 65. त्वचा कैंसर किन किरणों के कारण होता है-

  • एक्स किरणों से
  • गामा किरणों से
  • पराबैंगनी किरणों से
  • इन सभी से
उत्तर देखें पराबैंगनी किरणों से

प्रश्न66. संयुक्त सैन्य अभ्यास AUSTRAHIND-23 का दूसरा संस्करण कब से कब तक आयोजित होने वाला है –

  • 14 नवम्बर से 3 दिसंबर
  • 22 नवम्बर से 6 दिसंबर
  • 23 नवम्बर से 8 दिसंबर
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें 22 नवम्बर से 6 दिसंबर

प्रश्न 67. झारखंड केबिनेट ने हाल ही में बेघर व्यक्तियों को घर उपलब्ध कराने के लिए कौनसी योजना को मंजूरी दी है –

  • अबुआ आवास योजना
  • पीएम आवास योजना
  • मुख्यमंत्री आवास योजना
  • जनता आवास योजना
उत्तर देखें अबुआ आवास योजना

प्रश्न 68. डूरंड कप, जिसे एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में जाना जाता है, इसके 132वे संस्करण की शुरुआत हुई

  • 4 नवम्बर 2023
  • 11 नवम्बर 2023
  • 16 अगस्त 2023
  • 3 अगस्त, 2023
उत्तर देखें 3 अगस्त, 2023

प्रश्न 69. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा हाल ही में प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 में भारत ने 132 अर्थव्यवस्थाओं में से अपना कौनसा स्थान बरकरार रखा।

  • 39वा
  • 40वा
  • 26वा
  • 23वा
उत्तर देखें 40वा

प्रश्न 70. नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो, साथी चालक दल के सदस्यों के साथ, अंतरिक्ष में कितने दिनों के असाधारण प्रवास के बाद पृथ्वी पर ऐतिहासिक वापसी की।

  • 371 दिन
  • 345 दिन
  • 254 दिन
  • 270 दिन
उत्तर देखें 371 दिन

प्रश्न 71. मुख्य बिंदु रूबियो की पृथ्वी पर वापसी की यात्रा रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री किसके साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से प्रस्थान के साथ शुरू हुई –

  • सर्गेई प्रोकोपियेव
  • दिमित्री पेटेलिन
  • 1 और 2 दोनो
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें 1 और 2 दोनो

प्रश्न 72. प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में विश्व पर्यटन दिवस 2023 के अवसर पर कौनसे गांव ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

  • तलवाड़ी
  • पल्ली
  • मुकुंब
  • कोंगथोंग
उत्तर देखें कोंगथोंग

प्रश्न 73. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आगामी सर्दियों के मौसम के दौरान खेत की आग को 50% तक कम करने की पंजाब की कौनसी योजना की घोषणा की है

  • प्री प्लानिंग योजना
  • महत्वकांक्षी योजना
  • देखभाल योजना
  • अग्नि रोक योजना
उत्तर देखें महत्वकांक्षी योजना

प्रश्न 74. महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में कौन से हथियार को तीन साल के लिए ऋण पर राज्य में वापस लाने के लिए लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

  • कटारी
  • ऐतिहासिक हथियार बरछी
  • ऐतिहासिक कृपाण
  • वाघ नख नामक ऐतिहासिक हथियार
उत्तर देखें वाघ नख नामक ऐतिहासिक हथियार

प्रश्न 75. ऑपरेशन शेष जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था, इसका उद्देश्य किसके अवैध व्यापार पर रोक लगाना है

  • लकड़ी
  • कोयला
  • चंदन
  • लाल चंदन
उत्तर देखें लकड़ी

प्रश्न 76. अभिसारी विकास किसके द्वारा प्रर्दशित होता है।

  • अपसारी अंगो द्वारा
  • अमजात अंगो द्वारा
  • समवृत्ति अंगों द्वारा
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें समवृत्ति अंगों द्वारा

प्रश्न 77. निम्न में से एस. एल. मिलर का सम्बन्ध किस से है –

  • अनुवांशिकी से
  • जीवन की उत्पत्ति एवं विकास से
  • जंतु शास्त्र से
  • इन सभी से
उत्तर देखें जीवन की उत्पत्ति एवं विकास से

प्रश्न 78. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है –

  • विद्युत तरंगे
  • DC मोटर
  • ट्रांसफार्मर
  • विद्युत मोटर
उत्तर देखें विद्युत मोटर

प्रश्न 79. किसी परिपथ में धारा का मापन करने के लिऐ क्या लगाया जाता है या किसका उपयोग किया जाता है –

  • विद्युत परिपथ
  • गेलेनोमीटर
  • अमीटर
  • वोल्टमिटर
उत्तर देखें अमीटर

प्रश्न 80. ओजोन मंडल किन हानिकारक किरणों का अवशोषण करता हैं

  • दृश्य प्रकाश
  • विद्युत तरंगों का
  • पराबैंगनी किरणों का
  • अवरक्त किरणों का
उत्तर देखें पराबैंगनी किरणों का

प्रश्न 81. दूरसंचार में निम्न में कौनसी तरंगों का प्रयोग किया जाता हैं

  • कॉस्मिक तरंगे
  • रेडियो एक्टिव तरंगे
  • डायनेमिक तरंगे
  • सूक्ष्म तरंगे
उत्तर देखें सूक्ष्म तरंगे

प्रश्न 82. वह कौनसा पदार्थ है जो ऑक्सीजन के साथ संयोग नहीं करता हैं –

  • सिल्वर एवं गोल्ड
  • प्लेटिनम
  • अमोनियम नाइट्रेट
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें सिल्वर एवं गोल्ड

प्रश्न 83. इनमें से कौन सा कानून पर्यावरण कानून के अंतर्गत आता हैं–

  • भारतीय वन अधिनियम 1927
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972
  • राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण
  • उपरोक्त सभी
उत्तर देखें उपरोक्त सभी

प्रश्न 84. निम्न में से पर्यावरण के पहलुओं के अंतर्गत आता है –

  • प्राकृतिक पर्यावरण
  • नेसार्गिक पर्यावरण
  • मानव निर्मित पर्यावरण
  • ये सभी
उत्तर देखें ये सभी

प्रश्न 85. भारत में पर्यावरण के लिए सुरक्षा कानून कब निर्मित हुआ

  • 1986
  • 1976
  • 1999
  • 1961
उत्तर देखें 1986

प्रश्न 86. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने अंतरिक्ष विभाग के तहत उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से एक परियोजना-निगरानी ………… विकसित किया है।

  • मोबाइल एप्लिकेशन
  • स्विच यूजर एप्लीकेशन
  • डाटा प्रोसेसर एप्लीकेशन
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें मोबाइल एप्लिकेशन

प्रश्न 87. हाल ही में भारत का पहला 3x प्लेटफ़ॉर्म पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) कौनसे राज्य में स्थापित किया है।

  • कर्नाटक
  • असम
  • उत्तरप्रदेश
  • मेघालय
उत्तर देखें कर्नाटक

प्रश्न 88. इनमे से कौनसा 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाला और राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है।

  • ई गवर्नेंस मार्केट वेरियेबल
  • ऑनलाइन मार्केट पोर्टल
  • गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस
  • ई इंटरनल पोर्टेबल मार्केट
उत्तर देखें गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस

प्रश्न 89. कौनसी रिफाइनरी बिहार में स्थित एक तेल रिफाइनरी है जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित है

  • बरौनी रिफाइनरी
  • केस्ट्रो रिफाइनरी
  • इंडियन ऑयल रिफाइनरी
  • इनमे से कोई भी नही
उत्तर देखें बरौनी रिफाइनरी

प्रश्न 90. हाल ही में वैश्विक स्तर पर इनमे से किसमे सुधार देखा गया है।

  • थोक मूल्य सूचकांक
  • बॉण्ड यील्ड
  • 1 और 2 दोनो
  • इनमे से कोई नहीं
उत्तर देखें बॉण्ड यील्ड

प्रश्न 91. कौनसी फिल्म ने भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आयोजित 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो फिल्म चैलेंज में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता –

  • लघु फिल्म ओध
  • आदिपुरूष
  • गदर टू
  • चकदा एक्सप्रेस
उत्तर देखें लघु फिल्म ओध

प्रश्न 92. इनमे से किसने अधिनायक वाद की चपेट में आयरलैंड की एक डायस्टोपियन दृष्टि प्रस्तुत करने वाले एक उपन्यास के लिए पुरस्कार जीता –

  • डेस्टोयर
  • रुग्णद
  • सेंट्स मेंडेट
  • लिंच
उत्तर देखें लिंच

प्रश्न 93. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अपने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (RSM) के 13वें संस्करण का आयोजन कहा कररहा है।

  • कर्नाटक
  • मुंबई
  • पश्चिम बंगाल में
  • असम
उत्तर देखें मुंबई

प्रश्न 94. हाल ही मै कौनसे राज्य ने पर्यटन माइक्रोसाइट्स की एक श्रृंखला शुरु की है और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ाया है–

  • मिजोरम
  • केरल
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
उत्तर देखें केरल

प्रश्न 95. हाल ही मै दुबई में एक शानदार रामलीला का प्रदर्शन देखा गया है इसमें कितने कलाकारों ने भाग लिया है

  • 60
  • 48
  • 35
  • 27
उत्तर देखें 35

प्रश्न 96. प्रश्नवाचक चिन्ह के स्थान पर क्या आएगा।
धोना : धोबी : : पढ़ाना : ?

  • माता
  • पिता
  • अध्यापक
  • पेंसिल
उत्तर देखें अध्यापक

प्रश्न 97. लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए
99 , 178 , 336, ……… , 1284

  • 446
  • 652
  • 764
  • 812
उत्तर देखें 652

प्रश्न 98. अनुराग 10 मी उत्तर की और चलता है, वह बाए और मुड़कर 15 मी चलता है, पुनः वह बाए और मुड़कर चलता है तथा 5 मी चलता हैं अब वह अपने प्रारंभिक बिंदु से किस दिशा में है।

  • उत्तर पश्चिम
  • दक्षिण पश्चिम
  • उत्तर पूर्व
  • दक्षिण पूर्व
उत्तर देखें उतर पश्चिम

प्रश्न 99. यदि रामानुज की और अभिमुख होकर सर के बल खड़ा है तो उसका दांया हाथ किस दिशा में में होगा

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
उत्तर देखें पश्चिम

प्रश्न 100. मेनका एक तस्वीर की तरफ इशारा करके बताती है कि ये मेरे भाई के पिताजी की पत्नी की सासुमा के पति की तस्वीर है । अतः तस्वीर में जो व्यक्ती है उनका मेनका से क्या संबंध हैं

  • नानाजी
  • पिताजी
  • दादाजी
  • चाचाजी
उत्तर देखें दादाजी

Leave a Comment

error: मेहनत कीजिये , ऐसे कॉपी पेस्ट करने से कुछ नही मिलेगा !!