Class 10 Science Notes In Hindi pdf
Class 10 Science Notes In Hindi pdf – इस पोस्ट में हम कक्षा 10 वीं के महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ेंगे | यदि आप भी कक्षा 10 के छात्र एवं विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए काम की हो सकती है |

कक्षा 10वीं विज्ञान परिभाषाएं
प्रश्न – निम्न लिखित की परिभाषाएं लिखियें
- रासायनिक अभिक्रिया
- अभिकारक
- उत्पाद
- संयोजक अभिक्रिया
- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
- ऊष्माशोषी अभिक्रिया
- वियोजन अभिक्रिया
- विधुत वियोजन अभिक्रिया
- विधुत प्रकाशीय वियोजन अभिक्रिया
- उष्मीय वियोजन अभिक्रिया
- विस्थापन अभिक्रिया
- द्विस्थापन अभिक्रिया
- उपचयन अभिक्रिया
- अपचयन अभिक्रिया
- संक्षारण
- विकृतगंधिता
यह भी पढ़े –
- Kendra Shasit Pradesh क्या है | केंद्र शासित प्रदेश के नाम
- भारत के राज्य और उनकी भाषाएँ | Indian States and Their Languages in Hindi
- मिटटी कितने प्रकार की होती है | Mitti Kitne Prakar ki Hoti Hai
- स्टेशनरी आइटम लिस्ट | Stationery Items Name List in Hindi
- GK Political Questions In Hindi Free Pdf Download
- भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध | Bhartiya Itihas Ke Pramukh Yudh
- राष्ट्रपति क्या है ? राष्ट्रपति के कार्य लिखिए
- सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषता क्या है
रासायनिक अभिक्रिया – जब एक या एक से अधिक पदार्थ परस्पर अभिक्रिया करके भिन्न – भिन्न गुण धर्मो वाले नये पदार्थ का निर्माण करते है तो इस प्रकार की घटना को रासायनिक अभिक्रिया कहते है |
उदाहरण – 2Mg + O2 2 MgO मैग्नीशियम + आक्सीजन मैग्नीशियम आक्साइड
अभिकारक – ऐसे पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते है उन्हें अभिकारक कहते है |
उदाहरण – 2Mg+O2 ( अभिकारक ) ————- 2MgO
उत्पाद – अभिक्रिया में बनने वाले पदार्थ उत्पाद कहलाते है |
उदाहरण – 2Mg+O2 ————— 2MgO ( उत्पाद )
संयोजक अभिक्रिया ( Combination Reaction ) – जब दो या दो से अधिक अभिकारक अभिक्रिया करके एक उत्पाद का निर्माण करते है उन्हें संयोजन अभिक्रिया कहते है | संयोजन – जुड़ जाना
उदाहरण – A + B —————- AB संयोजक अभिक्रिया
ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा उत्सजित होती है तथा ताप में वृद्धि होती जिसके कारण वातावरण में ताप बढ़ जाता है व अभिकारको की उर्जा उत्पादों के सापेक्ष अधिक होता है |
उदहारण – मीथेन ( CH4 ) का दहन CH4 + 2O2 ———— CO2 + 2H2O + ऊष्मा
ऊष्माशोषी अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा अवशोषित होती है तथा ताप में कमी होती जिसके कारण वातावरण में ताप कम हो जाता है व अभिकारको की उर्जा उत्पादों के सापेक्ष कम होती है |
उदहारण – बर्फ का जल में परिवर्तन बर्फ + ऊष्मा ————- जल
वियोजन अभिक्रिया ( Dissociation Reaction ) – जब एक अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद का निर्माण करे तो एस अभिक्रिया को वियोजक अभिक्रिया कहते है | वियोजन – टूट जाना
उदाहरण – CACO3 ———– CaO + CO2 ( गर्म )
विधुत वियोजन अभिक्रिया ( Electrolysis / Electrical Decomposition) – वह वियोजन अभिक्रिया जिसमे विधुत की आवश्यकता होती है विधुत वियोजन अभिक्रिया कहलाता है |
उदाहरण – 2H2O —————— 2H2 + O2 विधुत Hcl ———————– H + Cl
विधुत प्रकाशीय वियोजन अभिक्रिया – जब वियोजन अभिक्रिया सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होता है तो उसे प्रकाशीय वियोजन अभिक्रिया कहते है |
उदाहरण – 2AGCL —————— 2AG + Cl2 सूर्य का प्रकाश
2AgBr ——————– 2AG + Br2 सूर्य का प्रकाश
उष्मीय वियोजन अभिक्रिया – वह वियोजित अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा की आवश्यकता होती है उष्मीय वियोजन अभिक्रिया कहलाता है |
उदाहरण – 2FeSO4 ————— Fe2O3 + SO2 + SO3 ऊष्मा
विस्थापन अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमे अधिक क्रिया शील तत्व अपने से कम क्रिया शील तत्व को उसके योगिक से विस्थापित कर देता है विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है |
उदाहरण – Fe + CuSo4 —————- FeSO4 + Cu
Zo + CuSo4 —————- ZaSo4 + Cu
Pb + CuCl2 —————– PbCl2 + Cu
द्विस्थापन अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिनके अभिकारको के बिच आयनों का आदान – प्रदान होता है द्विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है |
उदाहरण – Na2SO4 + BaCl2 ————– 2NaCl + BaSO4
उपचयन अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमे आक्सीजन की वृद्धि होती है तथा हाइड्रोजन का हानी होती है तो उसे उपचयन अभिक्रिया कहते है |
उदाहरण – 4 Na + O2 ————— 2Na2O
अपचयन अभिक्रिया – ऐसी अभिक्रिया जिसमे आक्सीजन हानी होती है तथा हाइड्रोजन की वृद्धि होती है उपचयन अभिक्रिया कहलाता है |
उदाहरण – CuO + H2 ————– Cu + H2O
संक्षारण – ऐसी कोई धातु जो अपने आस – पास के अम्ल , आद्रता या नमी के सम्पर्क में आकर संक्षरित होती है तो इस प्रकार की प्रक्रिया को संक्षारण कहते है |
उदाहरण – ताम्बे के उपर हरी परत का चढना , लोहे के उपर जंग का लगना , चांदी के उपर काली परत का चढ़ना आदी |
विकृतगंधिता – वसा युक्त एवम तेलिय खाद्य सामग्री को लम्बे समय तक रखा जाता है तो उसका उपचयन होने लगता है जिससे उसका स्वाद या गंध आने लग जाते है मतलब वह प्रदार्थ विकृत गंधी हो जाता है व इस घटना को विकृतगंधिता कहा जाता है |
इस विकृती को रोकने के लिए प्रति – आक्सीकारक प्रदार्थो का प्रयोग किया जाता है |
उदाहरण – नाइट्रोजन गैस आदि |
Final Word – तो इस पोस्ट Class 10 Science Notes In Hindi में हमने कक्षा 10 वीं के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को पढ़ा | कृपया इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ भी जरुर शेयर करें और हमारे अगले पोस्ट की जानकारी के लिए कृपया हमसे सोशल मीडिया पर जुड़े |
यह भी पढ़े –
- भारत में भ्रष्टाचार पर निबन्ध लिखिए | Corruption in India Essay
- भौतिक राशियों की परिभाषाएं एवं मात्रक | What is Physical Quantity in Hindi
- वायु प्रदुषण का निबंध | Vayu Pradushan Ka Nibandh
- इंटरनेट आज की आवश्यकता पर निबंध | इन्टरनेट क्रान्ति पर निबंध | Internet Kranti Essay In Hindi
- प्लास्टिक के लाभ और हानि निबंध | Essay On Plastic Pollution
- MP Board Class 11 Commerce Syllabus 2021-22
- जीव विज्ञान बायोलॉजी क्या है | इसकी कितनी शाखाएं है ?
- क्षार किसे कहते है | Base in Hindi
- खनिज और अयस्क क्या है | खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?
- मिटटी कितने प्रकार की होती है | Mitti Kitne Prakar ki Hoti Hai
- धातु एवं अधातु क्या है ? इनमें क्या अंतर है | Metal and Non Metal in Hindi
- प्रकाश संश्लेषण किसे कहते है | Photosynthesis in hindi