GK Political Questions In Hindi Free Pdf Download
GK Political Questions In Hindi – इस पोस्ट में हम राजनीती साइंस ( Political Science ) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ेंगे | यदि आप भी Political Science GK को पढना चाहते है तो यह पोस्ट आप पूरा पढ़ें |

GK Political Questions Answers
1. शीत युद्ध किन साधनों से लड़ा जाता है?
उतर . शीत युद्ध प्रतियोगिता, घृणा तथा दूसरों को नीचा दिखाने इत्यादि साधनों से लडा जाता हैं ।
प्रश्न 2. गुट निरपेक्षता का प्रमुख उद्देश्य लिखिए।
उत्तर-गुट निरपेक्षता का प्रमुख उद्देश्य तनाव की प्रवृत्तियों को कमजोर करके शांति की प्रत्येक सम्भावना का विस्तार करना है।
प्रश्न 3. वारसा सन्धि में कौन देश सम्मिलित थे ?
उत्तर-पूर्वी यूरोपीय साम्यवादी देशों ने 1955 में वारसा सन्धि की स्थापना की थी जिसमें सोवियत संघ, पोलैण्ड, पूर्वी जर्मनी, चेकोस्लोवाकिया, हंगरी, रूमानिया तथा बुल्गारिया इत्यादि देश सम्मिलित थे
प्रश्न 4. उत्तरी अटलांटिक सन्धि संगठन (नाटो) में कौन देश सम्मिलित थे।
उत्तर-1949 में अमेरिकी नेतृत्व में गठित नाटों में अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, ब्रिटेन, पश्चिमी जर्मनी, इटली, नीदरलैण्ड, बेल्जियम, नार्वे, डेनमार्क तथा फिनलैण्ड शामिल थे।
प्रश्न 5. शीत युद्ध की कोई दो सैन्य (सैनिक) विशेषताएँ अथवा लक्षण लिखिए।
उत्तर-(1) नाटो, सिएटो, सेंटो तथा वारसा पैक्ट इत्यादि सैन्य गठबन्धनों का निर्माण करके इसमें अधिक-से-अधिक देशों को सम्मिलित करना
(2) शस्त्रीकरण एवं अत्याधुनिक परमाणु मिसाइलें बनाकर उन्हें सम्भावित युद्ध स्थलों पर स्थापित करना।
प्रश्न 6. शीत युद्ध के दौरान छोटे देशों द्वारा स्वयं को महाशक्तियों के साथ जोड़ने के दो कारण लिखिए।
उत्तर-(1) असुरक्षा की भावना से ग्रसित छोटे देश स्वयं को बड़ी शक्तियों से जोड़कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते थे। (2) कुछ छोटे देशों का मानना था कि वे महाशक्तियों के साथ जुड़ेंगे तो उन्हें अपनी सुरक्षा पर अधिक सैन्य व्यय नहीं करना पड़ेगा तथा प्राकृतिक आपदओं के दौरान उन्हें बिना विलम्ब के मदद मिलेगी।
प्रश्न 7. मिखाइल गोर्बाचेव ने आर्थिक एवं राजनीति सुधार हेत सोवियत संघ में किन-किन नीतियों को अपनाया था ?
उत्तर-(1) पेरेस्रोइका अर्थात् पुनर्रचना तथा (2) ग्लासनोस्त अर्थात् खुलेपन की नीति को अपनाया था।
प्रश्न 8 . सोवियत संघ के पतन का प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर-देश की राजनीति एवं आर्थिक संस्थाओं की आन्तरिक कमजोरी सोवियत संघ के पतन का प्रमुख कारण थी
प्रश्न 9. सोवियत विघटन के पश्चात् उसके राजनीतिक उत्तराधिकारी रूस ने किस प्रकार की अर्थव्यवस्था अपनाई ?
उत्तर-रूस ने उदारवादी अर्थव्यवस्था को अपनाया। देश में निजीकरण की प्रक्रिया के फलस्वरूप तीव्र गति से विकास हुआ।
प्रश्न 10. रूस के साथ किन-किन देशों की सीमाएँ मिलती हैं ?
उत्तर-रूस के साथ नार्वे, फिनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जार्जिया, अजरबेजान,
कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया तथा उत्तर कोरिया की सीमाएँ मिलती हैं।
प्रश्न 11. रूस में कितने प्रदेश हैं ?
उत्तर-रूस में 83 प्रदेश हैं, जिनमें 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त),9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त जिले, । स्वायत्त प्रान्त तथा 2 केन्द्रशासित नगर मास्को एवं सेंटपीटर्सवर्ग हैं
प्रशन .12 -अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में प्रभुत्व का क्या अर्थ है
उत्तर-अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में शक्ति का एक ही केन्द्र होना प्रभुत्व कहलाता है।
प्रश्न 13. अमेरिकी वर्चस्व का परिणाम किसे माना जा सकता है?
उत्तर-विश्व बैंक, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व व्यापार संगठन अमेरिकी वर्षम के ही परिणाम है।
प्रश्न 14. संयुक्त राज्य अमेरिका की संस्थागत शक्ति का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर-मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए) की अकादमिक डिग्री।
प्रश्न 15. अमेरिकी प्रभुत्व कब से प्रारम्भ हुआ?
उत्तर-सोवियत संघ के पतन के साथ अमेरिकी प्रभुत्व का दौर प्रारम्भ हुआ। इस
प्रकार 1991 से ही अमेरिकी प्रभुत्व की शुरुआत मानी जा सकती है।
प्रश्न 16. पहले खाड़ी युद्ध को 'कम्प्यूटर युद्ध' अथवा 'वीडियो गेमवार' क्यों कहा जाता है?
उत्तर-इस युद्ध के दौरान अमेरिका ने अत्यधिक उन्नत प्रौद्योगिकी में 'स्मार्ट वन प्रयुक्त किए थे, अत: कुछ पर्यवेक्षकों ने इसे 'कम्प्यूटर युद्ध' की उपमा दी। पहले खाड़ी युद्ध का विभिन्न देशों के टेलीविजन पर व्यापक प्रसार होने के कारण इसे वीडियो गेमवार भी कहा गया।
प्रश्न 17. यूरोपीय यूनियन (संघ) क्या है ?
उत्तर-यह यूरोप में स्थित 27 देशों का एक राजनीतिक एवं आर्थिक मंच है जिसमें नने परस्पर प्रशासनीय साझेदारी है। उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी, 2020 से ब्रिटेन इससे अलग हो गया था
प्रश्न 18. यूरोपीय यूनियन के महत्वपूर्ण संस्थापक कौन-से हैं ?
उत्तर-यूरोपीय यूनियन के महत्वपूर्ण संस्थानों में यूरोपीय कमीशन, यूरोपीय संसद,
यूरोपीय संघ परिषद्, यूरोपीय न्यायालय तथा यूरोपीय सेण्ट्रल बैंक इत्यादि सम्मिलित हैं।
प्रश्न 19. यूरोपीय संघ के गठन के दो कारण लिखिए।
उत्तर-(1) यूरोप के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने हेतु, तथा (2) अमेरिका की आर्थिक शक्ति से प्रतिस्पर्धा करने के लिए।
प्रश्न 20. यूरोपीय संघ के झण्डे पर बीच में स्वर्ण सितारों का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-यूरोपीय संघ का झण्डा नीले रंग का आयताकार है जिसके मध्य में 12 स्वर्ण सितारों का घेरा है, जो यूरोपीय लोगों की एकता एवं परस्पर मिलाप का प्रतीक है। सितारों की संख्या वहाँ पारम्परिक दृष्टिकोण से पूर्णता, समग्रता तथा एकता का प्रतीक मानी जाती है।
यह भी पढ़े –
प्रश्न 21. यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन क्या है ?
उत्तर-1948 में स्थापित यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना अमेरिकी विदेश मन्त्री मार्शल द्वारा प्रस्तुत योजना के आधार पर की गयी थी, जिसका प्रमुख लक्ष्य पश्चिमी यूरोपीय देशों की आर्थिक सहायता करना था।
प्रश्न 22. यूरोपीय संघ को 2012 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तर-यूरोप में शान्ति एवं सुलह, लोकतन्त्र तथा मानवाधिकारों की प्रगति में अपने योगदान हेतु नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 23. आसियान का पूरा नाम लिखिए एवं इसके सदस्य देशों की संख्या बताइए?
उत्तर-ऐसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स (द.पू. एशियाई राष्ट्रों का समुदाय) । वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या दस है।
प्रश्न 24. आसियान की सदस्यता दक्षिण-पूर्वी एशिया के किन राष्ट्रों के लिए खुली हुई है?
उत्तर-जो देश आसियान के उद्देश्य, सिद्धान्त तथा प्रयोजनों में आस्था रखते हैं, उनके लिए आसियान की सदस्यता के द्वार सदैव खुले हुए हैं।
प्रश्न 25 .8 अगस्त, 2020 को 53 वर्ष पूर्ण कर चुके आसियान की प्रमुख नीति निर्मात्री इकाई क्या है?
उत्तर-राज्याध्यक्षों/राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक आसियान की प्रमुख नीति निर्मात्री इकाई है, जिसकी बैठक प्रत्येक तीन वर्ष के अन्तराल पर होती है।
प्रश्न 26. आसियान के प्रतीक चिह्न (झण्डे) के बारे में बताइए।
उत्तर-आसियान के प्रतीक चिह्न (झण्डे) में धान की दस बालियाँ हैं जो दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों की परस्पर मित्रता एवं एकता को दर्शाती हैं। झण्डे में दर्शाया गया वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।
प्रश्न 27. आपरेशन विजय क्या था?
उत्तर-कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ बाहर करने हेतु भारतीय सैन्य बलों द्वारा चलाए गए अभियान को 'आपरेशन विजय' का नाम दिया गया जिसमें लगभग पचास अरब रुपए व्यय हुए।
प्रश्न 28. कारगिल युद्ध के परिणाम लिखिए?
उत्तर-कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने द्रास तथा बटालिक पहाड़ियों पर अपना कब्जा जमा लिया था लेकिन भारतीय सैन्य बलों ने 'आपरेशन विजय द्वारा लगभग दो माह के सीमित संघर्ष में पाक घुसपैठियों को खदेड़ बाहर किया।
प्रश्न 29. भारत द्वारा बांग्लादेश को कब मान्यता दी गयी ?
उत्तर-7 दिसम्बर, 19711
प्रश्न 30. नेपाल कहाँ स्थित है ? यहाँ पर लोकतन्त्र की स्थापना कब हुई ? लिखिए।
उत्तर-नेपाल हिमालय में बसा देश है। यहाँ लोकतन्त्र की स्थापना 1950 में हुई।
यह भी पढ़े –
- Reasoning ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन 50
- 130+ Rajsthan GK Quiz Objective type Question – Download Free PDF
- विश्व में प्रथम | vishva mein pratham | Questions Answers in Hindi
- Political Science Question in Hindi | राजनीती विज्ञान प्रश्न
- Reasoning ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन 50 | Reasoning Question
- 150+ Biology Objective Questions in Hindi | जीव विज्ञान ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
- सामान्य विज्ञान क्वेश्चन आंसर – एक लाइन वाले प्रश्न उत्तर | General Science Question In Hindi
प्रश्न 31. कश्मीर की सीमा किन-किन देशों से लगी है ?
उत्तर-कश्मीर की सीमाएँ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन तथा तुर्किस्तान आदि देशों से लगी हुई हैं।
प्रश्न 32. सार्क (दक्षेस) आसियान जैसी प्रगति नहीं कर सका, आपके दृष्टिकोण में इसका क्या कारण है?
उत्तर-सार्क (दक्षेस) आसियान जैसे संगठन के बराबर प्रगति न कर सका, इसका प्रमुख कारण इसके सदस्य राष्ट्रों के मध्य विद्यमान राजनीतिक मतभेद हैं।
प्रश्न 33. वैश्वीकरण में किसका कोई महत्व नहीं है?
उत्तर-वैश्वीकरण में भौगोलिक अथवा आर्थिक पृथक्करण का कोई महत्व नहीं होता
प्रश्न 34. वर्तमान में वैश्वीकरण के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ हैं ?
उत्तर-वर्तमान में वैश्वीकरण के समक्ष चार प्रकार की चुनौतियाँ-प्रतियोगिता बनाए रखना, सरकार एवं व्यापार नियमन, अन्तर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य का विकास करना तथा विविधता
प्रश्न 35. वैश्वीकरण में कौन-सा देश दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है ?
उत्तर: जापान एवं फिनलैण्ड।
प्रश्न 36. वैश्वीकरण के उत्तरदायी कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर-(1) प्रौद्योगिकी में हुए विकास, तथा (2) जनसाधारण की सोच में विश्वव्यापी पारस्परिक जुड़ाव का बढ़ना।
प्रश्न 37. वैश्वीकरण की प्रक्रिया में विश्व में कल्याणकारी राज्य की धारणा का स्थान किस धारणा ने ले लिया है ?
उत्तर-न्यूनतम हस्तक्षेपकारी राज्य।
प्रश्न 38. वैश्वीकरण के मध्यमार्गी समर्थकों का क्या अभिमत है ?
उत्तर-वैश्वीकरण ने चुनौतियाँ प्रस्तुत की हैं जिनका सावधानीपूर्वक पूरी समझदारी से सामना करना चाहिए।
प्रश्न 39.शरणार्थी समस्या का कोई एक प्रभाव बताइए।
उत्तर-शरणार्थी समस्या का प्रमुख प्रभाव उनके पुनर्वास की चुनौती थी।
प्रश्न 40. शरणार्थी समस्या के दो परिणाम लिखिए।
उत्तर-(1) शरणार्थियों द्वारा छोड़ी गई सम्पत्तियों की क्षतिपूर्ति, तथा (2) नेहरू-लियाकत समजोता
प्रश्न 41. 'इंस्टुमेण्ट ऑफ एक्सेशन' (विलय-पत्र) क्या था ?
उत्तर-रजवाड़ों के भारतीय संघ में विलय के सहमति-पत्र को 'इंस्ट्रूमेण्ट ऑफ एक्सेशन' (विलय-पत्र) कहा जाता था |
प्रश्न 42. सरदार बल्लभ भाई पटेल को भारत का बिस्मार्क क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-सरदार पटेल ने अथक परिश्रम तथा समझदारी के साथ भारत के एकीकरण को भौगोलिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से पूर्ण किया। अत: उन्हें भारत का बिस्मार्क' की उपमा दी गई।
प्रश्न 43. तेलुगू भाषी लोगों की क्या माँग थी?
उत्तर-मद्रास राज्य को विभक्त करके दो राज्य बनाए जाएँ।
प्रश्न 44 सिक्किम अलग राज्य कब बना?
उत्तर-26 अप्रैल, 1975.
प्रश्न 45. दर आयोग की कोई दो मुख्य अनुशंसाएँ लिखिए।
उत्तर-(1) भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन अनुचित, तथा (2) प्रशासकीय | सुविधा पुनर्गठन का सर्वोच्च कारक है।
प्रशन 46. नीति आयोग के बारे मे जानकारी देने वाला मंत्रीमंडल का प्रस्ताव कब जारी किया गया?
उत्तर-1 जनवरी, 2015 को।
प्रश्न 47. नीति आयोग के जून 2017 में राज्यों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कौन-सा कार्यक्रम प्रारम्भ किया है ?
उत्तर-साथ (SATH)|
प्रश्न 48. नीति आयोग के क्रियाकलापों में किसकी अहम भूमिका है ?
उत्तर-नीति आयोग के क्रियाकलापों में मुख्यमन्त्रियों तथा निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों की अहम भूमिका है।
प्रश्न 49. योजना आयोग तथा नीति आयोग में मूलभूत अन्तर (भेद) लिखिए।
उत्तर-केन्द्र (संघ) से राज्यों (प्रदेशों) की तरफ चलने वाले एकपक्षीय नीतिगत क्रम को एक महत्वपूर्ण विकासवादी परिवर्तन के रूप में राज्यों की वास्तविक तथा सतत् सहभागिता में बदल दिया गया है।
प्रश्न 50. भारतीय विदेश नीति का मूलभूत सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर-भारतीय विदेश नीति का मूलभूत सिद्धान्त शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व पंचशील है।
Political Science GK Hindi
यह भी पढ़े –
- Universites in Madhya Pradesh in Hindi | मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय लिस्ट
- मध्य प्रदेश के प्रमुख जलप्रपात कौन कौन से है| Madhya Pradesh Waterfall List Download PDF
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन | MP GK In Hindi
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | MP GK in Hindi
- मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले का सामान्य ज्ञान
- मध्य प्रदेश में कुल कितने संभाग है ?
- Madhya Pradesh MP Mein Kul Kitne Jile hai 2020
- National Park in MP in Hindi
प्रश्न 51. नेहरू युग तथा उत्तर नेहरू युग की भारतीय विदेश नीति में क्या अंतर है?
उत्तर-जहाँ नेहरू युग को भारतीय विदेश नीति में आदर्शवादिता का तत्व प्रवल था वहीं उत्तर नेहरू युग में भारतीय विदेश नीति का झुकाव यथार्थवादिता पर है।
प्रश्न 52. 'ट्रैक-टू कूटनीति' से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-जब निजी संस्थाओं एवं समूहों अथवा व्यक्तियों द्वारा दो अथवा अधिक देशों के बीच कूटनीतिक भूमिका का निर्वाह किया जाता है तो उसे ट्रैक-टू कूटनीति का जाता है।
प्रश्53. ब्रिक्स' का अद्यतन 11वाँ शिखर सम्मेलन कब एवं कहाँ हुआ ?
उत्तर-'ब्रिक्स' का अद्यतन 11वाँ शिखर सम्मेलन 13-14 नवम्बर, 2019 को
ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति जापर
बोल्सनारों द्वारा की गयी। इस सम्मेलन की थीम 'अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि
थी।
प्रश्न 54. दक्षिण-दक्षिण सहयोग का क्या अर्थ है ?
उत्तर-दक्षिण-दक्षिण सहयोग का तात्पर्य विकासशील तथा गरीब देशों में आपसे सहयोग को बढ़ाना है।
प्रश्न 55. आन्तरिक अशान्ति की दशा में उद्घोषित आपातकाल के दो प्रभाव बताइए।
उत्तर-(1) संसद के सभी कार्य स्थगित रहते हैं, तथा (2) प्रेस की आजादी पर रोक लगायी जा सकती है।
प्रश्न 56. श्रीमती गाँधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत कब की थी ?
उत्तर- 20 सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत 1975 में हुई जिसके अन्तर्गत विभिन्न राज्यों में निर्धारित मानकों के आधार पर गरीबी उन्मूलन के साथ रोजगार सृजन, खाद्य सुरक्षा, निर्धनों के लिए आवास के आधार पर प्रत्येक राज्य की प्रगति का जायजा लिया जाता था।
प्रश्न57. प्रिवीपर्स का क्या अभिप्राय है?
उत्तर-भूतपूर्व राजा-महाराजाओं को दिए जाने वाले विशेष भत्ते इत्यादि को प्रिवीपर्स कहा जाता था।
प्रश्न 58. दलबदल का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जब कोई जनप्रतिनिधि किसी दल विशेष के चुनाव चिह्न से लड़कर विजयी हो जाता है और अपने स्वार्थ के लिए अथवा किसी अन्य कारण से अपने मूल दल को छेड़कर किसी अन्य दल में शामिल हो जाता है तो इसे दलबदल कहा जाता है।
प्रश्न 59. 1960 के दशक को 'खतरनाक दशक' क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-इस दशक में निर्धनता, असमानता, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता एवं क्षेत्रीय विभाजन जैसे मुद्दों का उस समय कोई समाधान नहीं हो पाया जिससे देश में लोकतन्त्र के असफल होने का डर पैदा हुआ।
प्रश्न 60. 1966 में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इन्दिरा गाँधी को भारत के प्रधानमन्त्री के लिए समर्थन क्यों दिया?
उत्तर-वरिष्ठ कांग्रेसियों का मानना था कि श्रीमती इन्दिरा गाँधी प्रशासनिक एवं राजनीतिक मामलों में विशेष अनुभव न होने के कारण समर्थन एवं दिशा निर्देशन हेतु उन पर ही निर्भर रहेंगी।
यह भी पढ़े –
- Important Days in Hindi महत्वपूर्ण दिवस
- भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध | Bhartiya Itihas Ke Pramukh Yudh
- सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषता क्या है
- वेद क्या है | वेद कितने प्रकार के होते हैं
- जलाल्लुदिन खिलजी का इतिहास | Jalaluddin Khilaji
- Himachal Pradesh GK Question Answer In Hindi 2022
- सामान्य विज्ञान क्वेश्चन आंसर – एक लाइन वाले प्रश्न उत्तर | General Science Question In Hindi
प्रश्न 61.. जे. सी. शाह आयोग रिपोर्ट भारत सरकार को कब सौंपी गई ?
उत्तर-शाह आयोग ने तीन चरणों में अपनी 525 पृष्ठीय रिपोर्ट तत्कालीन जनता सरकार को प्रेषित की थी जिसमें अन्तिम रिपोर्ट 6 अगस्त, 1978 को प्रस्तुत की गई। जनता सरकार के 16 जुलाई, 1979 को पदच्युत होने के उपरान्त यह रिपोर्ट ठण्डे बस्ते में चली गई।
प्रश्न 62. गुरिल्ला युद्ध किसे कहते हैं तथा गुरिल्ला युद्ध की रणनीति किसके द्वारा अपनाई गई थी?
उत्तर-चन्द लोगों द्वारा विशाल सैन्य शक्ति के खिलाफ छिपकर लड़ने की युद्ध नीति गुरिल्ला युद्ध कहलाती है। मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी ने क्रान्ति करने हेतु इस रणनीति को अपनाया
प्रश्न 63. केन्द्र सरकार ने मण्डल आयोग की रिपोर्ट को संसद में कब प्रस्तुत किया था ?
उत्तर-30 अप्रैल, 1981.
प्रश्न 64. अन्य पिछड़े वर्ग का क्या अर्थ है ?
उत्तर-ऐसे लोगों का वर्ग जो सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक रूप से पिछड़े हुए हों. वे अन्य पिछड़े वर्ग के रूप में जाने जाते हैं।
प्रश्न 65. क्रीमीलेयर क्या है ?
उत्तर-पिछड़े वर्ग में जिन लोगों को उच्च सामाजिक एवं आर्थिक स्तर प्राप्त हो चुका है, उन्हें ही क्रीमीलेयर अथवा सम्पन्न वर्ग कहा जाता है।
प्रश्न 66. गठबन्धन सरकार का क्या अर्थ है ?
उत्तर-जब अनेक राजनीतिक दल एक मोर्चा अथवा गठबन्धन बनाकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकार गठित करते हैं तब इसे गठबन्धन सरकार कहा जाता है।
प्रश्न 67. गठबन्धन राजनीति के वर्तमान दौर में राजनीतिक दल किस बात पर बल देते हैं?
उत्तर-विचारधारागत अन्तर के स्थान पर सत्ता में अधिकाधिक सहभागिता की बातों पर बल देते हैं।
प्रश्न 68. गठबन्धन सरकार की प्रमुख राजनीतिक समस्या लिखिए।
उत्तर-गठबन्धन राजनीति में विचारों की एकरूपता नहीं होती तथा गठबन्धन सरकारें अस्थायी, कम गतिशील तथा खतरे की लटकी हुई तलवार के नीचे कार्य करती है।
प्रश्न 69. अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद राज्य सरकार को कैसे दण्डित किया गया?
उत्तर-भाजपा की तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त करके मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह पर सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिन प्रदेशों में भाजपा सरकारें थीं उन्हें भी बर्खास्त करके प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया।
प्रश्न 70 .गैर-कांग्रेसवाद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-कांग्रेस को सत्ता से अलग करने के लिए समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया द्वारा प्रस्तुत की गई विचारधारा को गैर-कांग्रेसवाद के नाम से जाना जाता है।
Final Word – तो इस पोस्ट में हमने GK Political Questions In Hindi को पढ़ा | उम्मीद करते है यह प्रश्न आपके लिए महत्वपूर्ण रहे होंगे | कृपया इन प्रश्नों को अपने साथियों के साथ भी जरूर शेयर करें | और हमारे अगले पोस्ट की अपडेट पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़े |
यह भी पढ़े –
- How Many Types Of Computer in Hindi |कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है ?
- DCA Course क्या है | DCA Course Syllabus in Hindi
- Computer Keyboard Control Keys in Hindi | कण्ट्रोल कुंजियों के उपयोग
- Computer Shortcut Keys In Hindi pdf Free Download
- जाने HTML full form in Hindi संक्षिप्त जानकारी
- इंटरनेट आज की आवश्यकता पर निबंध | इन्टरनेट क्रान्ति पर निबंध | Internet Kranti Essay In Hindi
- प्लास्टिक के लाभ और हानि निबंध | Essay On Plastic Pollution
- रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं | Rasayanik Samikaran Kise Kahate Hain
- अम्ल किसे कहते है | Amal kise kahate hain
- वायुमंडल किसे कहते है
- ph मान क्या है | ph maan kya hai
- राष्ट्रपति क्या है ? राष्ट्रपति के कार्य लिखिए
- वर्ण किसे कहते है | Varn In Hindi
- MP Board Class 10th syllabus 2021 – 22 pdf
- प्रतिव्यक्ति आय किसे कहते है | What is Capita Income
- कक्षा 10th के बाद क्या करें ?