प्रागैतिहासिक काल प्रश्न से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं को हम इस पोस्ट में पढ़ेंगे | प्रागैतिहासिक काल जिसे अंग्रजी में हम PreHistoric Period कहेंगे | यहाँ हम उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर को बिन्दुओं के रूप में पढने वाले है जो की पहले प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जा चुके है | प्रागैतिहासिक काल से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को NCERT बुक्स, लुसेन्ट्स बुक्स , पिछले परीक्षा प्रश्न पत्र तथा अन्य स्त्रोत से एकत्रित किये है | जिन्हें आप पीडीऍफ़ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते है |

प्रागैतिहासिक काल प्रश्न
- जिस काल में मनुष्य की घटनाओं का कोई लिखित विवरण नही है उसे प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है |
- पुरातत्वविद पत्थर ,इंट से बनी इमारतों के अवशेष ,चित्रों तथा मूर्तियों का अध्ययन करते है |
- पुरापाषण काल 20 लाख से 12 हजार साल पहले तक माना जाता है |
- मध्यपाषण काल 12 हजार साल से 10 हजार साल पहले तक माना जाता है |
- नवपाषण काल 10 हजार साल से पहले माना जाता है |
- जिस काल की लेखन कला को पढ़ा नही जा सका उसे आद्य एतिहासिक काल कहा जाता है |
- जिस काल की घटनाओं का विवरण लिखित रूप में है और उसे पढ़ा जा सका है उसे इतिहास कहते है |
- पूरापाषण काल के मानव की जीविका का मुख्य आहार शिकार था |
- आग का अविष्कार पूरापाषण काल में हुआ |
- पहिये का अविष्कार नवपाषण काल में हुआ |
- भारत में पुरापाषण काल के औजारों की खोज करने वाला प्रथम व्यक्ति रॉबर्ट ब्रूस फुट है |
- नवपाषण काल में मानव पशुपालक और कृषक बने |
- प्रथम पालतु जानवर कुत्ता था |
- कृषि के लिए अपनाई गयी सबसे प्राचीन फसल गेहूं और जो है |
- मनुष्य ने सर्वप्रथम ताम्बा धातु का उपयोग किया |
- भारत के पूर्व प्रस्तर युग के ज्यदातर औजार स्फटिक पत्थर के बनाये गये थे |
- मनुष्य ने सबसे पहला जानलेवा औजार कुल्हाड़ी बनाया था |
- इस काल की कृषि का प्रथम उदाहरण हमें मेहरगढ़ से प्राप्त होता है |
- मनुष्य ने मध्य पाषण काल में धनुष बाण का विकास किया था |
- चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कोल्डीहवा से प्राप्त होते है |
- भारत में प्रागैतिहासिक काल के गुहा चित्र भीमबेटका से प्राप्त होते है |
- भारत के प्रागैतिहासिक चित्र में हाथ के छाप सोहरोघाट से प्राप्त होते है |
- आदिमानव रंगों में जानवरों की चर्बी मिलाकर चित्रण करता था |
- मनुष्य में नवपाषण काल में स्थायी निवासी की प्रवृति हुयी |
प्रागैतिहासिक काल प्रश्न पीडीऍफ़
तो यह थे कुछ प्रागैतिहासिक काल प्रश्न उत्तर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु | उम्मीद करते है यह आपको पसंद आये होंगे | आप हमारे नये पोस्ट की अपडेट सुचना प्राप्त करने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते है | पूरी पोस्ट पढने के लिए शुक्रिया …